“हर_घर_तिरंगा” आजादी के अमृत महोत्सव अभियान | Har ghar tiranga

आजादी के अमृत महोत्सव में हर_घर_तिरंगा अभियान में बनें भागीदार!! 13 से 15 अगस्त, 2022 के बीच घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे का करें सम्मान।

देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने आजादी अमृत महोत्सव के तहत पूरे राष्ट्र में आगामी 13, 14 और 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर देश के लोग अपने घर की छत पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम व देशभक्ति की भावना से तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे।केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बारे में देश के जन-जन में इस महाअभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए हैं।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के दौरान 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच देशभर में हर घर पर तिरंगा फहराने के महाअभियान को सफल बनाने के लिए देश के समस्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों, विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों,कार्यालय से हर घर तिरंगा अभियान के प्रति भाषण, निबंध लेखन, गायन, चित्रकला जैसी प्रतियोगिताओं व साइकिल रैली, प्रभात फेरी,मीडिया ,सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया गया है।

अपील

समस्त भारतवासियों से निवेदन है कि13 से 15 अगस्त 2022 को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बारे में जन जागरूकता में अपना भरपूर योगदान दें ,और नगर व आसपास के क्षेत्र  के घरों में दिनांक 13 से 15 अगस्त 2022 तक राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ लगाएँ व अन्य लोगो को लगाने हेतु प्रेरित कर देश भक्ति की भावना को प्रबल करने में अपना सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें. |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top