पेट का पाचन केसे रखें ठीक ?| Digestion problem

इस भागती हुई जिन्दगी में इंसान पैसो का तो ख्याल रखता है लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान नही रख पाता है जिससे की उसके शरीर के अंग में प्रभाव पड़ना शुरु हो जाता है उसी में एक है पेट | आजकल लोगो का पाचन ठीक न होने के कारण अधिकतर पेट खराब ही रहता है जिसके कारण उनको गैस ,पेट फूलना ,पेचिश , बदहजमी  होना आदि की शिकायत रहती है .आएये आपको कुछ टिप्स बताते है जिससे की आपका पाचन ठीक रहे |

पानी की मात्रा –

हमको पानी की मात्रा का सेवन खूब करना चाहिए ,पानी पिने से शरीर में मोजूद गंदे तत्व मूत्र के द्वारा बाहर निकल जाते है और पेट में गर्मी कम रहती है हमें एक दिन में लगभग 2 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। शरीर में पानी की मात्रा को पूरा करता है जिससे भोजन को पचने में आसानी होती है।

तनाव को करें दूर 

टेंशन लेना पाचन क्रिया बिगाड़ने में सबसे बड़ा कारण बन चुका है |तनाव आदमी को अन्दर ही अन्दर दीमक की तरह खोखला कर देता है। जिससे व्यक्ति कई रोगों से घिर जाता है। अधिक तनाव लेने से पाचन तंत्र ख़राब होने लगता है। इसलिए हमे तनाव को अपनी लाइफ से दूर करना है ।

फाइबर की मात्रा का प्रयोग  –

हमे भोजन में फाइबर की मात्रा को अत्यधिक प्रयोग में लाना जरुरी है | फाइबर आसानी से पाच जाता है . साबुत अनाज, चेर्री, अँगूर, और बादाम जैसे फाइबर से भरे हुए खाद्य पदार्थ को अपने खाने में शामिल करे। इन खाद्य पदार्थो को अपने भोजन में शामिल करने से आपका हाजमा दुरुस्त रहेगा ।

नींद

अगर इंसान की नींद पूरी न हो तो उसके पाचन क्रिया में भी असर पड़ता है | अत: हमे पूर्ण नींद लेनी जरुरी है .हमे कम से कम 6 घंटे की नींद लेनी जरुरी है

सही समय पर भोजन   –

हमे सही समय पर भोजन करना चाहिए| ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक आपका खाना खाने का समय निश्चित होना चाहिए। अगर हम कभी 1 घंटे पहले या कभी एक घंटे बाद खाना खाएं तो हमारा भोजन रोज अनियमित हो जाएगा।

ऑयली खाने से परहेज करें 

हमे ऑयली खाना नही खाना चाहिए, अत्यधिक ऑयली से पेट का पाचन बिगड़ता है जिससे की दर्द ,खट्टी डकार आदि की समस्या उत्पन होती है अत: हमे ऑयली खाना नही खाना चाहिए |

एक्सरसाइज /व्यायाम करना

हमे व्यायाम रोज करना चाहिए | पाचन उनका अधिकतर खराब रहता जो शारारिक काम नहीं करते हैं | इसलिए हमे  रोज व्यायाम 30 -60 MINUTE  रोज करना चाहिए , जिसमे आप दौड़,घूमना पसंद कर सकते हो |

गर्म पानी पिए :-

भोजन पचने में परेशानी हो रही हो तो गर्म पानी पीए। सुबह गर्म पानी पीना चाहिए जिससे की पेट साफ़ होता है|

योग का प्रयोग

हमे पाचन को ठीक करने के लिए योगा का प्रयोग करना चाहिए| इन्हें रोजाना करने से पाचनतंत्र में सुधार आता है और शरीर भी स्वस्थ और मजबूत बनता है। नौकासन त्रिकोण आसन ,पश्चिमोत्तानासन ,भुजंगासन ,व्ज्रासन

त्रिकोण आसन

पाचन शक्ति को दुरुस्त करने के अन्य घरेलू नुस्खे…

अपने भोजन को हमेशा चबा – चबा कर खाएं जिससे भोजन अच्छी तरह पचे।

दही का सेवन हमारे पाचन के लिए अच्छा होता है, खाने में दही शामिल करें।

यह भी जाने – पथरी होने पर घरेलू उपाय.

यह भी जाने – वजन घटाने के लिए लेमन टी के फायदे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top